फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of killing married woman by poisoning her

Pilibhit News: विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप

Sun, 31 Aug 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing married woman by poisoning her
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव उगनपुर मरौरी में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




शाहजहांपुर के कस्बा पुवायां निवासी राशिद अली ने बताया कि उनकी पुत्री मुस्कान उर्फ महसर जहां (25) का निकाह बीसलपुर कोतवाली के गांव उगनपुर मरौरी के आरिफ पुत्र सफी बख्श के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। पुत्री के दो बच्चे हैं। आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से उनकी बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। बार-बार समझाने के बावजूद ससुरालियों के रवैये में बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल वालों ने 31 अगस्त 2025 को मुस्कान उर्फ महसर को विषाक्त पदार्थ खिलाकर मार दिया। कन्या पक्ष वालों को फोन कर बताया गया कि मुस्कान की तबीयत खराब है। इस पर वह लोग उसकी ससुराल पहुंचे तो वह मृत अवस्था में थी। मृतका के पिता की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से वर पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्भवती युवती की संदिग्ध हालात में मौत

पूरनपुर। एक गर्भवती युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
गांव रम्पुरा ताल्लुके महाराजपुर निवासी रितेश की गर्भवती पत्नी राखी (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राखी के मामा सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बराहा निवासी अतुल ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। युवती की मौत पर सीओ प्रतीक दहिया ने उसकी ससुराल के लोगों से जानकारी ली। राखी की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। उसका मायका बीसलपुर के मिलेपुर में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed