{"_id":"6a3ad45108dec303530c98b9","slug":"accused-of-inciting-religious-conversion-arrested-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-162600-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हजारा क्षेत्र के रामनगर गांव का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी राजीव कुमार ने धर्मांतरण का प्रयास कराने के आरोप में गांव बूंदीभूड़ निवासी रामा राजभर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को वह गांव में स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान आरोपी रामा राजभर हाथ में ईसाई धर्म की एक पुस्तक लेकर आया। आरोपी ने धर्म परिवर्तन कराने के लिए प्रेरित करना शुरू दिया। आरोपी ने कहा कि ईसाई बन जाओ तो नौकरी लगवाने के साथ ही रुपये भी मिलेंगे। आरोपी ने अपना परिचय देते हुए ईसाई धर्म का प्रचारक बताया। इसी बीच पीड़ित ने गांव के अन्य लोगों को बुला लिया। सभी ने मिलकर जब आरोपी का विरोध किया तो वह गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की बाइक को कब्जे लिया गया है। उसके पास से धार्मिक पुस्तक व फोटो बरामद किया गया है। संवाद