{"_id":"66ae9afaea97ba5ca901012c","slug":"accused-of-embezzling-80-thousand-in-the-name-of-leasing-ceiling-land-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-120457-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीलिंग की जमीन पर पट्टा करने के नाम पर 80 हजार हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीलिंग की जमीन पर पट्टा करने के नाम पर 80 हजार हड़पने का आरोप
विज्ञापन
कलीनगर। सीलिंग की जमीन पर पट्टे कराने का झांसा देकर चार ग्रामीणों से 80 हजार रुपये ठग लिए गए। उक्त जमीन का कोर्ट में मामला विचाराधीन होने की जानकारी होने पर जब रुपये लौटने के लिए कहा तो धमकी दी जाने लगी। पीड़ित ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने एसओ माधोटांडा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी महेंद्र पाल, सिमरा निवासी अशोक, बहार शाह और इश्त्याक ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ माह पूर्व गांव के ही कुछ लोग पूरनपुर के पचपेड़ा गढ़ा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को लेकर उनके घर आए। परिजनों को सीलिंग की जमीन पर पट्टे होने की जानकारी दी।
एक पट्टे के एवज में उन लोगों के 20 से 25 हजार रुपये देने की बात कही। उक्त लोगों ने विश्वास में लेकर चार लोगों के परिजनों ने 80 हजार रुपये ले लिए। जब उन्हें उक्त भूमि पर कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन होने की जानकारी हुई तो सभी ने उक्त लोगों से रुपये वापस मांगना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
इसपर वे लोग धमकी देने लगे। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि चार ग्रामीणों ने अलग-अलग शिकायत की है। जांच के लिए माधोटांडा एसओ को निर्देश दिए गए हैं।