{"_id":"674ff8c75f6ed2ecca06c148","slug":"accused-of-cheating-of-rs-190-lakh-by-luring-to-get-a-job-in-thailand-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-126641-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: थाईलैंड में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.90 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: थाईलैंड में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.90 लाख की ठगी का आरोप
विज्ञापन
पूरनपुर। शेरपुरकलां निवासी मुजम्मिल खां ने थाईलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.90 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गलत तरीके से टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड भेजने और रुपये वापस मांगने पर धमकाने की बात भी कही है।
मुजम्मिल खां ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि पूरनपुर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी एक युवक से उसकी पहले से जान पहचान थी। युवक ने थाईलैंड मेंं नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस पर उसने 1.90 लाख रुपये नकद लिए। 25 नवंबर को उसे टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड भेज दिया गया। बैंकाक पहुंचने पर उसने अपने एजेंट के माध्यम से एक अन्य युवक को 25 हजार रुपये दिलाए।
थाईलैंड में उसे न तो नौकरी दिलाई गई और न ही उसके रुकने का इंतजाम किया गया। आरोप है कि युवक ने उसे वापसी का फर्जी टिकट दिया। मोबाइल पर अपने परिजन से संपर्क कर बमुश्किल वापसी का टिकट बनवाकर 29 नवंबर को घर लौटा।
विज्ञापन
नौकरी न लगने पर आरोपी युवक से रुपये वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। मुजम्मिल ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।