{"_id":"65ac2fb88f47686e1704aed6","slug":"accused-of-attempting-to-rape-a-six-year-old-girl-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-11012-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
Sun, 21 Jan 2024 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
कलीनगर। स्कूल के पास खेल रही छह साल की बच्ची को एक युवक टॉफी दिलाने के बहाने पीछे की ओर ले गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र की महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि पांच नवंबर को उसकी छह साल की बेटी घर के नजदीक स्थित स्कूल के पास खेल रही थी। आरोप है कि गांव का ही युवक उसे टॉफी दिलाने का लालच देकर फुसलाकर स्कूल के पीछे की ओर ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। मासूम के रोने की आवाज पर मौके पर उसकी मां पहुंची तो आरोपी भाग गया। इसके बाद जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गई ताे उसके परिजनों ने मारपीट कर दी। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरे पक्ष की ओर से पीड़ित पक्ष के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर उसे फंसा दिया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश करने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।