फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused in mobile robbery arrested; accomplice absconding.

Pilibhit News: मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Mon, 20 Jul 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 20 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Accused in mobile robbery arrested; accomplice absconding.
पीलीभीत। नए बाइपास पर अधिवक्ता से मोबाइल लूटने की घटना का सुनगढ़ी पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, अधिवक्ता का पैन कार्ड, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। भागे हुए साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सराय सुंदरपुर निवासी अधिवक्ता प्रतिपाल सिंह 10 जुलाई को काम निपटाकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नए बाइपास के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। सोमवार को सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस ने लदपुरा बाइपास के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के चक महमूद निवासी हिमांशु रघुवंशी पुत्र ओमपाल सिंह के रूप में बताई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लूटा गया मोबाइल उसके साथी के पास है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। भागे हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed