फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accused defrauded a young man of ₹22 lakh under the pretext of sending him abroad

Pilibhit News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से 22 लाख रुपये की ठगी, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 21 Mar 2026 05:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 21 Mar 2026 05:36 PM IST
सार

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र निवासी युवक से 22 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर पीड़ित से रकम ली थी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
accused defrauded a young man of ₹22 lakh under the pretext of sending him abroad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा में जालसाजों ने विदेश भेजने के नाम पर गांव दयालपुर निवासी युवक से 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। गारंटी में घर पर खड़ी थार कार को आरोपी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन


कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी रामकुमार पांडेय ने बताया कि उसने अपने छोटे भाई सोनू पांडेय को विदेश भिजवाने के लिए गांव कटपुरा निवासी जगजीत सिंह जग्गी और कमलजीत सिंह सोनू को 22 लाख रुपये दिए थे। यह धनराशि आरोपियों को नकद और बैंक खाते के माध्यम से दी थी। गारंटी के तौर पर आरोपियों ने 29 मार्च 2025 को अपनी कार उसके सुपुर्द की थी। 
विज्ञापन


15 मार्च 2026 से उनका पूरा परिवार भाई के उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में था। घर पर कोई नहीं होने पर 18 मार्च की रात आरोपी कमलजीत और जगजीत सिंह ने उनके घर का ताला तोड़ा और अपनी गाड़ी चोरी करके ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने उनके भाई को विदेश नहीं भिजवाया और न ही रकम वापस की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed