फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused brought to court absconds from police custody

Pilibhit News: पेशी पर लाया गया आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

Tue, 09 Apr 2024 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Accused brought to court absconds from police custody
-दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

-लघुशंका करने के बहाने कचहरी से भागा था
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पेशी पर न्यायालय लाया गया आरोपी कचहरी परिसर से लघुशंका के बहाने फरार हो गया। पता चला तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी, शहर कोतवाल, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर के अलावा एसओजी प्रभारी टीम के कचहरी पहुंच गए। दो घंटे के बाद आरोपी को पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी बसंत कुमार को पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के मुकदमे में गिरफ्तार किया था। सोमवार की दोपहर थाना सुनगढ़ी में तैनात हेड कांस्टेबल रोशन लाल, कांस्टेबल पवन कुमार व दो होमगार्ड के साथ युवक को सीजेएम कोर्ट में पेश करने लाया गया था। पुलिस कर्मियों से लघुशंका करने की बात कहकर आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आरोपी की तलाश शुरू की गई। बताते हैं कि पुलिस ने कचहरी पहुंचे आरोपी के परिजनों से पूछताछ का प्रयास भी किया। बाद में करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने कुछ ही दूरी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कचहरी परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। सी
विज्ञापन
विज्ञापन

ओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed