फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused arrested for injuring four people with a knife

Pilibhit News: चार लोगों को चाकू से घायल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2024 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for injuring four people with a knife
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अमन।स्रोत:पुलिस
पीलीभीत। सिपाही, सगे भाई समेत चार लोगों पर चाकू से हमला कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नावकूड़ निवासी अमन ने पांच दिन के अंतराल में डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी राशिद, अपने सगे भाई सूरज, पड़ोसी गोपालकृष्ण, उसकी पत्नी पुष्पा देवी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। सिपाही पर हमले की घटना 19 अगस्त और भाई समेत अन्य लोगों पर हमले की घटना 24 अगस्त की रात की थी। दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।
विज्ञापन

पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उसका सुराग नहीं मिल पा रहा था। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आरोपी को रविवार की शाम को शहर के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मझोला मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप पेड़ के नीचे से हमले में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed