फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accountant chased after receiving information about illegal occupation, report filed

Pilibhit News: अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे लेखपाल को दौड़ाया, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 May 2024 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Accountant chased after receiving information about illegal occupation, report filed
कलीनगर। सरकारी जमीन पर कब्जे की सूचना पर पहुंचे लेखपाल को देख कब्जा करने वाले भड़क गए। पीटने की नीयत से आगे बढ़े। बचने के लिए लेखपाल ने सरकारी अभिलेख छोड़कर दौड़ लगा दी। मामले में लेखपाल ने गजरौला थाने में मुख्य आरोपी को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के बिनौर गांव के हल्का लेखपाल जुगेंद्र कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव में स्थित गाटा संख्या चार में माला नदी के नाम पर दर्ज भूमि पर पुल के निकट आठ साल पूर्व अवैध रूप से धार्मिक स्थल बनाया गया था। गजरौला क्षेत्र के गांव पिंडरा निवासी सर्वेश पुरी द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से चोरी छिपे निर्माण किया गया।
विज्ञापन

जानवरों के लिए चारे की बुआई भी की गई। चार मई को उक्त व्यक्ति द्वारा सिंचाई के लिए बगैर अनुमति बोरिंग करवाई गई। जानकारी के बाद पुलिस के सहयोग से कार्य रुकवाया गया। बिना अनुमति कोई कार्य नहीं करने की हिदायत दी गई, शुक्रवार को दोबारा निर्माण होने की जानकारी होने पर मय सरकारी अभिलेखों के साथ मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसपर सर्वेश पुरी उर्फ सर्वेश शर्मा भड़क गया। जान बचाकर वह किसी तरह गजरौला थाने पहुंचा। मामले की जानकारी उच्च अफसरों को दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed