{"_id":"579e2d864f1c1b2c7d2b8aec","slug":"accidental-death-of-a-young-man-returning-from-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल से लौट रहे साइकिल सवार युवक को डंपर ने टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पिपरा भगू निवासी 30 वर्षीय सुमेर उर्फ चंद्रपाल रविवार सुबह पत्नी को विदा करने गांव दिूयरी गौटिया स्थित ससुराल गया था। पत्नी के न आने पर वह अकेले ही साइकिल से लौट रहा था। पीलीभीत पूरनपुर असम हाइवे पर पीछे से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने डंपर को घेरकर पुलिस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चंद्रपाल के घरवालों को भी सूचना भेज दी है।