फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

गांधी स्टेडियम रोड पर खोखे पर गिरा पेड़, दो लोग घायल

Mon, 26 Sep 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

गांधी स्टेडियम रोड पर खोखे पर पेड़ गिरने से दो लोग जख्मी हो गए।कलीनगर तहसील के गांव बासखेड़ा में शनिवार रात तेज हवा के साथ हुई बारिश में आबादी के बीच खड़ा पेड़ गिर गया।इससे ग्रामीण अनिल शर्मा के घर में पड़ी टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
accident
गौहनिया चौराहे के पास गांधी स्टेडियम रोड पर खोखे के ऊपर गिरा पेड़। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। गांधी स्टेडियम रोड पर खोखे पर पेड़ गिरने से दो लोग जख्मी हो गए। इधर, कई अन्य स्थानों पर भी तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ गिरे हैं। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। इसका सबसे अधिक असर बिजली सप्लाई पर पड़ा। क्योंकि पेड़ गिरने से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी नौशाद का गौहनिया चौराहे के पास गांधी स्टेडियम रोड पर हेयर कटिंग का खोखा है। खोखे के पीछे ड्रमंडगंज कॉलेज परिसर में यूकेलिप्टिस के पेड़ खड़े हैं। बारिश से कॉलेज परिसर में जलभराव हो गया। इसी वजह से रविवार दिन में करीब ढाई बजे अचानक खोखे के ऊपर पेड़ गिर गया। उस समय नौशाद एक ग्राहक की शेव बना रहा था। उसका चचेरा भाई मुदसरीन उसके लिए खाना लेकर आया था। खोखे पर पेड़ गिरने से नौशाद और उसके चचेरे भाई को गंभीर चोट आईं। जबकि ग्राहक मामली रूप से चोटिल हो गया। नौशाद और उनके चचेरे भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांधी स्टेडियम रोड पर पेड़ गिरने से शाम तक यातायात पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन

000
बारिश और तेज हवा से गिरा पेड़, घर क्षतिग्रस्त
पीलीभीत। कलीनगर तहसील के गांव बासखेड़ा में शनिवार रात तेज हवा के साथ हुई बारिश में आबादी के बीच खड़ा पेड़ गिर गया। इससे ग्रामीण अनिल शर्मा के घर में पड़ी टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। छप्पर आदि को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश के चलते परिवार ने रात भर दुश्वारियां झेलीं। जानकारी होने पर एसडीएम शिखा शुक्ला ने राजस्व टीम को गांव भेजा। पीड़ित परिवार को गांव के ही ओवरहेड टैंक परिसर में खाली पड़े कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पानी के तेज बहाव से पुलिया बही
अमरिया। नगरिया कॉलोनी के पास भंगा मोहम्मद गंज भिखारीपुर होकर जाने वाले मार्ग पर नगरिया कॉलोनी के पास बनी पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई। जिससे आवागमन पूरी बंद हो गया। ग्रामीणों ने लकड़ी के बल्ले व पटले लगा कर पैदल एवं दो पहिया वाहन निकालने की वैकल्पिक व्यवस्था की है। पुलिया बहने से भिखारीपुर होते हुए पीलीभीत जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। संवाद

---
न्यूरिया : पानी भरने से ढह गया कच्चा मकान
न्यूरिया। बारिश के चलते नगर पंचायत के वार्ड- 6 निवासी नूरहाद उर्फ भूरा का कच्चा मकान ढह गया। घर का सामान बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। मोहल्ला तिगड़ी में भी नाले के पानी का निकास न होने जलभराव हो गया। राजकीय पशु चिकित्सालय में भी जलभराव हुआ। मोहल्ला मोहम्मद खार खां से गुजरने वाले बाईपास पर पानी भरने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास के खेतों की फसलें भी डूब गईं। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed