{"_id":"62362ffecb83fa07db205ce6","slug":"accident-pilibhit-news-bly4787166161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव महाराजपुर में होली की खुशियां कुछ देर में ही दुखों में बदल गई। रंग खेलने के बाद दोस्तों संग शारदा नदी में नहाने गया किशोर गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथी दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। आधा घंटे की मशक्कत के बाद छात्र को बाहर निकला गया। परिजन उपचार के लिए उसे खटीमा के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
तहसील क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी शंकर बर्मन का 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन बर्मन ने पिछले साल बारहवीं कक्षा पास की। जानकारी के अनुसार परिवार के साथ रंग खेलने के बाद अर्जुन दोस्तों संग होली खेलने चला गया। दोपहर बाद रंग समाप्त होने पर सभी दोस्त गांव के निकट शारदा नदी पर नहाने पहुंचे। नहाते समय कुछ देर बाद अर्जुन गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं आ सका। अर्जुन को डूबता देख साथी दोस्त चिल्लाने लगे, इसपर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। मशक्कत के बाद छात्र को नदी से बाहर निकला गया। परिजन उसको लेकर खटीमा के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने किशोर को मृतक घोषित कर दिया। घर वापस लाने के बाद शाम को गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अर्जुन दो भाइयों में छोटा था। उससे छोटी एक बहन भी है। संवाद