{"_id":"618eb2d437316b14d906a3ba","slug":"accident-pilibhit-news-bly4659243116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रंथी उनकी पत्नी और भांजी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रंथी उनकी पत्नी और भांजी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
बरखेड़ा में घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। असम हाईवे पर मोहनपुर गुरुद्वारा के पास दो ईंटों से भरी ट्रॉलियां खड़ी थी। रात साढ़े सात बजे गुरुद्वारा के ग्रंथी, पत्नी और भांजी के साथ कुर्रैया जा रहे थे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से ईंटों से भरी ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। इससे तीनों की मौत हो गई। इधर, बरखेड़ा में देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
असम हाईवे पर खुटार की ओर शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे एक बाइक से तीन लोग जा रहे थे। बाइक चालक के अलावा दो महिलाएं सवार थी। इसी दौरान पूरनपुर करीब नौ किलोमीटर आगे मोहनपुर गुरुद्वारा के पास हाईवे किनारे दो ईंटों से भरी ट्रॉलियां खड़ीं थी। संतुलन बिगड़ने से बाइक ट्रॉली में जा टकराई। पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी मृतका कमलजीत कौर के भाई चरनजीत सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय कमलजीत कौर मांधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर इमलिया निवासी 37 वर्षीय मामा मेजर सिंह और 35 वर्षीय मामी रजविंद कौर के साथ कुर्रैया जा रही थी। मामा कुर्रैया गुरुद्वारा में ग्रंथी है। अक्सर मामा-मामी वहां आते जाते है। शुक्रवार को कमलजीत कौर भी साथ में जा रहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी भेजा था। दुर्घटना के बाद मेजर सिंह और रविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कमलजीत कौर को सीएचसी में डाक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने तीन शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखने के लिए भेज दिए। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि हादस असम हाईवे पर हुआ है। बाइक ईंटों की ट्रॉली से टकरा गई थी। इससे तीनों की मौत हो गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जाएंगे।
सौ मीटर तक घिसटती रही बाइक, युवक की मौत
बीसलपुर की रोड पर आरा मशीन के सामने शुक्रवार देर रात पीलीभीत की ओर से बीसलपुर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद करीब 100 मीटर तक बाइक ट्रक में फंसकर घिसटती चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में युवक को अस्पताल लेकर पहुंची, तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि मृतक की जेब में पर्स मिला है। पर्स के अंदर मिले आधार कार्ड में राजन पुत्र हरीपाल निवासी बनासदेवी सड़ा खास थाना निगोही शाहजहांपुर लिखा है। अभी जांच चल रही है। आधार कार्ड पर मिले नाम के आधार कार्रवाई चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।