{"_id":"6186ced1f0f38b614a066420","slug":"accident-pilibhit-news-bly4652942145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्म संचालक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल्ट्री फार्म संचालक की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। नगर के बाईपास रोड पर चीनी मिल के पश्चिमी गेट के पास शनिवार को देर शाम की किसी भारी वाहन से कुचलकर नगर के मोहल्ला हबीबुल्ला खान जनूबी के युवक की मौत हो गई लेकिन काफी देर तक हत्या का शोर मचा रहा।
कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि हबीबुल्ला खान जनूबी निवासी 25 वर्षीय इकबाल पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद कमर, बिलसंडा रोड पर कटना नदी के किनारे पोल्ट्री फॉर्म चलाता था। इकबाल शनिवार को देर शाम पोल्ट्री फॉर्म से बाइक द्वारा घर आ रहा था। रास्ते में बाईपास रोड पर चीनी मिल के पश्चिमी गेट के पास किसी भारी अज्ञात वाहन से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन का पहिया उसकी गर्दन से उतर गया था। हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है द्य सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जनूबी को लेकर सीएचसी पहुंची। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर लेखराज गंगवार ने इकबाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आनन-फानन में शामिल कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शव के साथ का छोटा भाई अफजाल भी गया है। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया है। मृतक के चाचा मोहम्मद हनीफ, मां अनीशा बेगम, भाई यूनुस, युसूफ, अफजाल ,बहन अफसाना बेगम और पत्नी परवीन बेगम का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है।
दो महीने पहले हुआ था निकाह
इकबाल का निकाह दो माह पहले ही पूरनपुर निवासी परवीन बेगम से हुआ था। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के अन्य परिजनों और मोहल्ले के तमाम लोग जब तक सीएचसी पहुंचे। तब तक पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पुलिस द्वारा जल्दबाजी में की गई कार्रवाई को लेकर परिजनों और मोहल्ले वालों में पुलिस के प्रति काफी रोष देखा गया। परिजनों का कहना था कि जब तक परिवार के सभी लोग सीएचसी में नहीं आ पाते तब तक पुलिस को शव नहीं भेजना चाहिए था। मृतक के घर जमा भीड़ में से कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि इकबाल सड़क हादसे में नहीं मारा गया है बल्कि उसकी हत्या की गई है। कोतवाल नरेश त्यागी ने खंडन करते हुए कहा कि इकबाल की मौत हादसे में ही हुई है। इकबाल को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों द्वारा तहरीर न दिए जाने के कारण पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। कोतवाल ने यह भी बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।