फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 12 Oct 2021 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
accident
बीसलपुर। नगर के ईदगाह चौराहे पर रविवार को देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गोवल निवासी सत्यदेव ने बताया कि उनका 24 वर्षीय अविवाहित भाई सुनील रविवार देर शाम नगर से काम निपटाकर घर पैदल निकला था। रास्ते में नगर के ईदगाह चौराहा पार करते समय वह चीनी मिल की ओर से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर होने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर बस स्टैंड चौराहे की ओर भाग गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन सुनील को बरेली ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने लगे, इसी बीच उसकी मौत हो गई। सत्यदेव ने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी, जिसमें ट्रैक्टर का नंबर और चालक को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, सुनील के पिता मथुरा प्रसाद, मां शांती देवी, बहन अनीता, गायत्री, भाई सत्यदेव, तेजराम, गगाधर और गुड्डू को रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद

पेड़ की टहनी मासूम पर गिरी, मौत
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव दिवाली में सोमवार को सुबह पेड़ की टहनी अचानक टूटकर मासूम पर गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। तहसील क्षेत्र के गांव दिवाली निवासी फकीरे लाल राठौर ने बताया कि उनकी धेवती थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव आजमपुर बरखेड़ा निवासी पांच वर्षीय कृष्णा पुत्री पंकज कुमार रविवार को उनके घर मेहमानी में आई थी। कृष्णा सोमवार को सुबह पांच बजे कुछ अन्य बच्चियों के साथ मोहल्ले में ही रामपाल के घर जागरण का प्रसाद लेने गई थी। प्रसाद लेने के बाद वह घर लौट रही थी। रास्ते में पीपल के पेड़ की टहनी अचानक टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी में आने पर फकीरेलाल मौके पर पहुंचे। वह मासूम को उठाकर घर ले आए। इसके बाद कृष्णा को पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोपहर में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कृष्णा के माता-पिता भी आ गए थे। कृष्णा प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा चतुराह में कक्षा एक की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed