{"_id":"60f4734b8ebc3e8342331864","slug":"accident-pilibhit-news-bly4535709183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर से काम निपटाकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को माधोटांडा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।
थाना गजरौला कला क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी नारायण लाल ने बताया कि उनका 35 वर्षीय बेटा सोमपाल बाइक मैकेनिक है। रविवार को सुबह करीब नौ बजे वह किसी काम से बाइक से गया था। शाम करीब पांच बजे वह वापस घर लौट रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने हादसा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसे डॉक्टरों नें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।