{"_id":"60d0d3038ebc3e2d9b1b57f2","slug":"accident-pilibhit-news-bly450586424","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चराने घर से निकले युवक की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चराने घर से निकले युवक की तालाब में डूबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। भैंस चराने घर से निकले युवक की असम हाईवे स्थित सुड़कुआ तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल युवक का शव तालाब से निकलवाया। परिवार वालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
गांव हरीपुर रूदपुर निवासी अजमेर सिंह पिछले दो सालों से अपने ताऊ गांव नरायनपुर निवासी मेजर सिंह के घर रहता है। मेजर सिंह के पुत्र प्रभजोत सिंह ने बताया कि उसके चाचा, चाची की आठ साल पहले मौत हो गई थी। तब से अजमेर सिंह और उसके दोनों भाई उसके घर रह रहे है। अजमेर सिंह सुबह घर से भैंस चराने को निकला था। कुछ देर बाद उसे तालाब में डूबते हुए पड़ोस की एक महिला ने देखा। शोर-शराबा पर लोगों की भीड़ लगी। सूचना पर कोतवाल हरीशवर्धन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तालाब से अजमेर सिंह का शव बमुश्किल बाहर निकलवाया। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि अजमेर सिंह के परिवार वालों ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। अजमेर सिंह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।