{"_id":"609ab3678ebc3ed1e853e157","slug":"accident-pilibhit-news-bly446310338","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग नहाने गया किशोर नहर में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों संग नहाने गया किशोर नहर में डूबा
विज्ञापन
पूरनपुर। दो दोस्तों के साथ हरदोई ब्रांच नहर में नहाने गया किशोर अचानक पानी में डूब गया। इसकी सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस वाले मौके पर जा पहुंचे। घंटों तलाशने के बावजूद देर शाम तक किशोर का पता नहीं चला।
यह हादसा मंगलवार दोपहर हुआ। गांव प्रसादपुर और शाहगढ़ के बीच हरदोई ब्रांच और खरजा नहर है। गांव प्रसादपुर निवासी मथुरा प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र अंकित अपने दो दोस्तों के साथ हरदोई ब्रांच नहर में नहाने गया था। नहाते वक्त अचानक गहरे में चले जाने की वजह से अंकित पानी में डूब गया। उसके साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। फिर हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि माधोटांडा पुलिस मौके पर गई थी। नहर के पानी को बंद कराया गया है। किशोर की तलाश कराई जा रही है। संवाद