{"_id":"60199f068ebc3e38a378a512","slug":"accident-pilibhit-news-bly435870587","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन में शामिल होने गए पूरनपुर के युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन में शामिल होने गए पूरनपुर के युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
पूरनपुर। किसान आंदोलन में शामिल होने गाजीपुर बॉर्डर गए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहां सप्ताह भर बाद युवक के शव की शिनाख्त होने पर दिल्ली पुलिस ने पूरनपुर थाने में सूचना दी। पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर कई महीनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं। पूरनपुर तहसील क्षेत्र से भी कई किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे हुए हैं। इसी बीच 23 जनवरी को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के बारीबुझिया गांव निवासी 32 वर्षीय बलजिंदर पुत्र भजन सिंह भी गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन में शामिल होने गया था। एसओ सेहरामऊ उत्तरी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि 25 जनवरी की सुबह करीब छह बजे गाजीपुर बार्डर से डेढ़ किमी आगे बलजिंदर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव रखवा दिया। शिनाख्त होने के बाद दिल्ली पुलिस ने हादसे की सूचना दी। इस पर परिजन को बता दिया गया था। मंगलवार को परिवार वाले दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। यह भी पता लगा है कि हादसे की दिल्ली में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।