फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

सड़क हादसे में नैनीताल के अपर जिला जज समेत दो लोग घायल

Sat, 19 Dec 2020 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
accident
पीलीभीत। असम हाईवे पर देर शाम कार और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में नैनीताल कोर्ट के अपर जिला जज और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। सीएमएस ने डॉक्टरों की टीम के साथ इलाज किया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया, जबकि चालक भाग गया।
विज्ञापन

मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले 42 वर्षीय राकेश कुमार अपर जिला जज हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती उत्तराखंड के नैनीताल में है। वह अपनी निजी कार से नैनीताल निवासी चालक 30 वर्षीय डीके तिवारी के साथ अपने घर वाराणसी जा रहे थे। असम हाईवे पर बिठौरा कला गांव के पास पहुंचते ही शनिवार देर शाम पूरनपुर की ओर से आ रही पिकअप ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में जज और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। आनन फानन में उन्हें निजी कार से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, जानकारी मिलने पर सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन डॉक्टरों के साथ इमरजेंसी में पहुंचे और इलाज कराया। इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि अपर जिला जज के परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पिकअप कब्जे में लेकर चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed