{"_id":"5f78d22f8ebc3e9ba75c966f","slug":"accident-pilibhit-news-bly4220745186","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत पर गुस्साए लोगों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत पर गुस्साए लोगों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
घटनास्थल पर जाम लगने वाले ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करती पुलिस।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। गैस सिलिंडर लेकर लौटते समय बाइक सवार को सामने से आए किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर गुस्साए परिवार वालों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक हाईवे जाम रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिवार वालों ने पुलिस पर देरी से पहुुंचने का आरोप लगाया है। एसडीएम और सीओ के समझाने के बाद जाम खोला। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
थाना क्षेत्र के गांव घुंघचाईया निवासी 24 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र श्रीकांत कुमार शनिवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से गैस सिलिंडर लेने के लिए बीसलपुर आया था। गोदाम से सिलिंडर लेकर लौटते वक्त बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर गांव मानपुर तिराहे के पास सामने से उसे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक चालक को एंबुलेंस से बीसलपुर सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। जानकारी मिलने पर युवक के परिवार वाले सीएचसी से शव लेकर चले आए और घटनास्थल पर पहुंचने के बाद हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। परिवार वाले पुलिस पर सड़क हादसे में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दुर्घटना करने वाले वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने मामले की सूचना सीओ बीसलपुर को दी। इसके बाद एसडीएम अंजली गंगवार और सीओ लल्लन सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिवार वालों कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। तीन घंटे तक हाईवे जाम रहने से सड़क के दोनों वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन चालक की तलाश कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

घटनास्थल पर रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : PILIBHIT