फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

सिलिंडर में लगी आग, दंपती समेत चार झुलसे, बरेली रेफर

Fri, 02 Aug 2019 06:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
accident
पीलीभीत। चाय बनाते वक्त सिलिंडर में आग लगने के बाद एक युवती उसकी चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर उसको बचाने के लिए पहुंचे परिवार के तीन अन्य सदस्यों के कपड़ों में भी आग लग गई। नतीजतन चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के ग्रामीणों ने सभी को बचाया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर चारों को बरेली रेफर कर दिया गया। हादसे के चलते अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के ललौरीखेड़ा गांव निवासी इश्तियाक अहमद खेती करते हैं। बुधवार सुबह उनकी पुत्री चमन बी (18) रसोई गैस पर चाय बना रही थी। इसी बीच अचानक सिलिंडर में आग लग गई। चमन ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। जिससे वह भी जलने लगी। युवती की चीख पुकार सुनकर पिता इश्तियाक, मां शहीदुलनिशां और छह वर्षीय कपन मौके पर पहुंचे। युवती को आग की लपटों से घिरा देख सभी के होश उड़ गए। उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह तीनों भी आग की चपेट में आ गए। शोर मचने पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए और आग पर काबू कर चारों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को रेफर कर दिया है। मासूम कपन शाह की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed