{"_id":"5c8f5f9421833686f787a19d0be71021","slug":"accident-hindi-news-99","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रैक्टर ट्राली भिड़ी, चालक सहित नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-ट्रैक्टर ट्राली भिड़ी, चालक सहित नौ घायल
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे आसाम रोड पर गांव मुजफ्फरनगर चौराहा के समीप हुआ। रुपइडिहा डिपो की खुटार की ओर जा रही बस मुजफ्फरनगर चौराहा पर अचाचक गांव जेठापुर की ओर से आए ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ र्गई। हादसे के बाद बस सड़क से नीचे उतर कर पलटने से बाल-बाल बच गई। हादसे में बस चालक देहरादून के रायपुर निवासी 38 वर्षीय सतीश और ट्राली पर सवार मोहल्ला अहमदनगर के कल्लू और नाजू सहित नौ लोग घायल हुए। हादसे पर पास-पड़ोस के कई फार्मर एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस के न पहुंचने पर घायल बस चालक को गुरुद्वारे के वाहन से अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्राली की मिट्टी को सड़क किनारे फेंककर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गया। घायलों में बस चालक व तीन अन्य घायलों को सीएचसी लाया गया। जबकि अन्य घायल दूसरी बस में सवार होकर अपने गंतव्य को चले गए। इधर करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने कहीं अवैध मिट्टी खनन का मामला प्रकाश मेें न आ जाए, इसको लेकर सड़क किनारे डाली गई मिट्टी को फैलवा दिया। उधर, आसाम रोड पर गहयायी पुल के समीप जराकोठी की ओर से बाइक से लौट रहे गांव चांटफिरोजपुर निवासी 50 वर्षीय प्रेमराज और फूलचंद घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया।
देहरादून भिजवाया बस चालक
पूरनपुर। बस चालक के घायल होने की सूचना पर सीएचसी पहुंचे व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने वाहन की व्यवस्था कराकर बस चालक को उसके घर देहरादून भिजवाया।
विज्ञापन
देहरादून भिजवाया बस चालक
पूरनपुर। बस चालक के घायल होने की सूचना पर सीएचसी पहुंचे व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने वाहन की व्यवस्था कराकर बस चालक को उसके घर देहरादून भिजवाया।