{"_id":"73b4bafb96344cd2ef671858e9e2abf7","slug":"accident-hindi-news-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ट्राली से टकराई, पांच घायल अन्य हादसों में तीन अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ट्राली से टकराई, पांच घायल अन्य हादसों में तीन अन्य घायल
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ से मां पूर्णागिरी को जा रही कार रात को भीषण कोहरे के चलते असम हाइवे पर चीनी मिल के समीप खड़े ट्राला से टकरा गई। हादसे में कार सवार लखनऊ के गोमती नगर निवासी अभिजीत सिंह, उसका साथी दीपू सिंह, अशीष कुमार, अखंड प्रताप, पप्पू यादव घायल हो गए। घायल अभिजीत को सीएचसी लाया गया। असम हाइवे पर ही गांव वक्तापुर के समीप ट्राला से खुटार की ओर जा रहा कंटेनर टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक तुलसी कुमार घायल हो गया।
शेरपुरकलां। कस्बे से असम हाइवे की ओर जा रही कार शेरपुर-सिमरिया मार्ग पर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज का सलीम इकबाल उर्फ दानिश और उसका साथी अरशद घायल हो गया। बताते है कि हादसे के बाद घंटों दोनों घायल कार मेें फंसे रहे। उधर, से निकले कुछ किसानों ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। तब घायलों को कार से निकालकर पूरनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। दानिश की हालत गंभीर बताई जा रही है।