{"_id":"17f945d9e552fea47aa5fb81d83140f7","slug":"accident-hindi-news-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयले में दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयले में दबकर युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर चालक की पिटाई कर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाली बीसलपुर के ग्राम लौंगहा निवासी रामसिंह गुरुवार को अपने निर्माणाधीन मकान पर लिंटर डालने के लिए सीमेंट, सरिया आदि सामान ट्रॉली में भरकर आ रहे थे। ट्रैक्टर गांव का ही सोमपाल चला रहा था। आदेश आईटीआई कॉलेज के निकट शाहजहांपुर से कोयला लेकर बरखेड़ा आ रहे डंपर की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे के बाद पलटे डंपर के कोयले के नीचे ट्रैक्टर पर सवार गांव का हरीश कुमार उर्फ छोटेलाल दब गया। इससे वहां तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग जब तक कोयला हटाकर उसे बाहर निकालते। इससे पहले ही हरीश कुमार की मौत हो चुकी थी। गुस्साई भीड़ ने डंपर चालक खीरी जिले के थाना मोहम्मदी के ग्राम रामाचलना निवासी बलवंत सिंह को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी कटोरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्रियां व तीन पुत्र है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।