{"_id":"44e0b5ce4d5974f0ed63f1694242e993","slug":"accident-hindi-news-224","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के समय लिंटर गिरने से किशोरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के समय लिंटर गिरने से किशोरी घायल
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबा निवासी हरमन लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर बारिश के समय उसकी 15 वर्षीय पुत्री शानू कमरे से आलू लेकर निकल रही थी। इस बीच बरामदे का लिंटर भरभरा कर गिर पड़ा। लिंटर गिरता देख शानू ने भागने का प्रयास किया लेकिन लिंटर का कुछ मलवा उसके पैर और पीठ पर गिर गया जिसे वह घायल हो गई। लिंटर गिरने की आवाज से घर में मौजूद लोग घबरा गए और वह घर से बाहर गए। शोर होने पर मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। घायल किशोरी को कसबे के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरमन ने बताया यदि उनकी पुत्री निकलने में थोड़ी भी देरी करती तो बड़ी घटना हो सकती थी। उसने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन