फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accepting Life Safety Traffic Rules

जीवन सुरक्षा को स्वीकार करें यातायात के नियम

Wed, 16 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Wed, 16 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Accepting Life Safety Traffic Rules
यातायात
बेनहर पब्लिक स्कूल में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। बच्चों को नियमों का पालन करने के फायदे बताए गए। इसके अलावा एक दिन पूर्व नियमों पर आधारित कला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। 
विज्ञापन

यातायात माह नवंबर के दौरान मंगलवार को बेनहर पब्लिक स्कूल में ट्रैफिक नियमों पर आधारित कला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। बुधवार को एएसपी डॉ.रामसुरेश यादव, टीएसआई एसके सिंह द्वारा स्कूल पहुंचकर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वालों में कक्षा छह से 
विज्ञापन

शालिनी शर्मा,  अंजलि मौर्य, अनुप्रिया यादव, कक्षा सता से श्रृद्धा अग्रवाल, कोमल गंगवार, सौभाग्य टंडन व कक्षा आठ से अनमता अनीस, सृष्टि गंगवार और दीपांशी गंगवार रहीं। एएसपी डॉ.रामसुरेश यादव ने कहा कि यातायात नियम लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए बनाए गए है। यह एक ऐसा विषय है जिसका संबंध हर वर्ग से है। उन्होंने हेलमेट प्रयोग, तीन सवारी न बठाए जाने, वाहन चलाते वक्त फोन पर बात न करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की और उससे होने वाले फायदे भी बताए। बच्चों ने भी नियमों के पालन का भरोसा दिलाया। विद्यालय के छात्र एकाक्ष सक्सेना व छात्रा अंशिका श्रीवास्तव, मुस्तफा खान, यशी अग्रवाल ने नियम पालन को लेकर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अल्पना कोहली, मनप्रीत सिंह संधू, नितिन कौशिक, विजय जायसवाल, शक्ति अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, देव सिंह, अमन सिंह, त्रिलोक चंद्रा, जगदीश तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed