{"_id":"582c98bd4f1c1bd53b8ff965","slug":"accepting-life-safety-traffic-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन सुरक्षा को स्वीकार करें यातायात के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन सुरक्षा को स्वीकार करें यातायात के नियम
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
यातायात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनहर पब्लिक स्कूल में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। बच्चों को नियमों का पालन करने के फायदे बताए गए। इसके अलावा एक दिन पूर्व नियमों पर आधारित कला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
यातायात माह नवंबर के दौरान मंगलवार को बेनहर पब्लिक स्कूल में ट्रैफिक नियमों पर आधारित कला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। बुधवार को एएसपी डॉ.रामसुरेश यादव, टीएसआई एसके सिंह द्वारा स्कूल पहुंचकर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वालों में कक्षा छह से
शालिनी शर्मा, अंजलि मौर्य, अनुप्रिया यादव, कक्षा सता से श्रृद्धा अग्रवाल, कोमल गंगवार, सौभाग्य टंडन व कक्षा आठ से अनमता अनीस, सृष्टि गंगवार और दीपांशी गंगवार रहीं। एएसपी डॉ.रामसुरेश यादव ने कहा कि यातायात नियम लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए बनाए गए है। यह एक ऐसा विषय है जिसका संबंध हर वर्ग से है। उन्होंने हेलमेट प्रयोग, तीन सवारी न बठाए जाने, वाहन चलाते वक्त फोन पर बात न करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की और उससे होने वाले फायदे भी बताए। बच्चों ने भी नियमों के पालन का भरोसा दिलाया। विद्यालय के छात्र एकाक्ष सक्सेना व छात्रा अंशिका श्रीवास्तव, मुस्तफा खान, यशी अग्रवाल ने नियम पालन को लेकर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अल्पना कोहली, मनप्रीत सिंह संधू, नितिन कौशिक, विजय जायसवाल, शक्ति अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, देव सिंह, अमन सिंह, त्रिलोक चंद्रा, जगदीश तिवारी आदि मौजूद रहे।