{"_id":"572a3a834f1c1bd6795cd7af","slug":"abvp-activists-submitted-a-memorandum-to-the-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Wed, 04 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की।
विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई अध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि महाविद्यालय से छात्रवृत्ति के फार्म संस्थान को नहीं भेजे गए हैं। महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते ही विद्यार्थियों को आज तक छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है। ज्ञापन में छात्रवृत्ति की धनराशि तत्काल विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर कराने, शिक्षा शास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा समय से कराने की मांग की। प्राचार्य ने कार्यकर्ताओं को समस्याओं के निरस्तारण का आश्वासन दिया। इधर, अध्यक्ष ने कहा कि यदि उक्त समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक जीतू सूर्या, नगर मंत्री अजय लोधी, मुकेश, अंजुम बी, निदा, सुरजीत, मंदीप, अमित, नैना, छाया, वीनस आदि शामिल रहे।