{"_id":"25c88b7b8badd7545ce9d0fe91b82e4d","slug":"aadhar-card-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड के लिए मांगा शुल्क, टीम को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड के लिए मांगा शुल्क, टीम को खदेड़ा
बीसलपुर।
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जोगीठेर में सुविधा शुल्क मांगने पर ग्रामीणों और आधार कार्ड बनाने आई टीम के बीच नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने टीम को खदेड़ दिया।
आधार कार्ड बनाने के लिए एक टीम रविवार को गांव जोगीठेर पहुंची। टीम के पहुंचते ही तमाम ग्रामीण आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम के लोगों ने उनसे 40 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क मांगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। टीम के सदस्य बिना पैसा लिए कार्ड बनाने को राजी नहीं हुए। इस पर दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज व तीखी नोकझोंक होने लगी। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने टीम को खदेड़ दिया।