{"_id":"67c8a91be4e625aaaf0800af","slug":"a-youth-was-duped-of-rs-760-lakh-in-the-name-of-sending-him-to-australia-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-131841-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से ठगे 7.60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से ठगे 7.60 लाख
Thu, 06 Mar 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
घुंघचाई। आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से आरोपियों ने करीब 7.60 लाख रुपये ठग लिए। युवक ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिकरहना निवासी जुगराज सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में पलिया में चल रहे आइलेट के ऑफिस में दो युवकों से मुलाकात हुई। उन्होंने आस्ट्रेलिया भेजने की बात कही। इस पर वह दोनों के झांसे में आ गया। पीडित ने पलिया जाकर दोनों के आफिस में एक युवक के खाते में 7.15 लाख रुपये नवंबर 2022 में डलवाए। इसके बाद 60 हजार रुपये और पेटीएम किए। एक लाख 85 हजार रुपये नकद ऑफिस में दिए। इस तरह जालसाजों ने पीडित से 9.60 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी उसे आस्ट्रेलिया नहीं भेजा। इस पर उसने रुपये वापस मांगे तो दो लाख रुपये वापस कर दिए। शेष 7.60 लाख वापस नहीं लौटाए। आरोपियोंं ने रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।