फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A youth of Bisalpur area became corona infected

बीसलपुर क्षेत्र का एक युवक हुआ कोरोना संक्रमित

Fri, 22 Apr 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
A youth of Bisalpur area became corona infected
पीलीभीत। जिले में कोरोना के केस फिर बढ़ने लगे हैं। जमुनिया क्षेत्र की एक महिला में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब बीसलपुर क्षेत्र का एक 18 साल का युवक कोरोना की चपेट में आ गया। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर दो हो गए हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर क्षेत्र का एक युवक मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज कराने आया था। उसको तेज बुखार था। जिला अस्पताल में उसका टेस्ट किया गया। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक को जिला अस्पताल के कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कर दिया गया है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग की गई है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बढने लगा वैक्सीनेशन का ग्राफ
इस बार कोरोना की चपेट में बच्चे ज्यादा आ रहे हैं। स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों की सैंपलिंग कराई जा रही है। इससे वैक्सीनेशन का ग्राफ भी बढ़ा है। बुधवार को 12 से 14 साल के 1277 बच्चों को टीके लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed