फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A youth from Shahjahanpur was duped of Rs 11 lakh on the pretext of sending him abroad

Pilibhit News: विदेश भेजने का झांसा देकर शाहजहांपुर के युवक से 11 लाख रुपये ठगे

Fri, 25 Apr 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 25 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A youth from Shahjahanpur was duped of Rs 11 lakh on the pretext of sending him abroad
पूरनपुर (पीलीभीत)। विदेश भेजने का झांसा देकर शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव डिमरई निवासी रक्षपाल सिंह से 11 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। बाद में रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने जुपीटर आइलेट सेंटर संचालक मलकीत सिंह और कुलवंत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रक्षपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि विदेश भेजने को लेकर जुपीटर आइलेट सेंटर संचालक मलकीत सिंह और कुलवंत सिंह से उसकी बात हुई। 13 अगस्त 2022 को उसने डेढ़ लाख रुपये नकद दिए। बाद में एक बैंक खाते में दो लाख 93 हजार 236 रुपये जमा किए। ऐसे ही करके 11 लाख रुपये आरोपियों ने ले लिए। इसके बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा गया। रुपये वापस मांगने पर उससे गाली-गलौज की। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि कुलवंत सिंह और मलकीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed