फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man who went to Gujarat to work dies under suspicious circumstances

Pilibhit News: मजदूरी करने गुजरात गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 11 Apr 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 11 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to Gujarat to work dies under suspicious circumstances
अमरिया। करीब 10 दिन पूर्व काम करने गुजरात गए गांव कैमोर निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पहले तो युवक की हत्या की आशंका जताई। बाद में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस तहरीर मिलने पर जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

अमरिया के कैमोर गांव निवासी गजेंद्र ने बताया कि 29 मार्च को उसके बड़े भाई नेत्रपाल (32) पुत्र सोमपाल को गांव के ही बाबूराम व ठाकुरदास घर पर बिना बताए काम करने के लिए गुजरात लेकर गए थे। भाई का मोबाइल भी घर पर रह गया था। गुजरात जाते समय भाई ने बाबूराम के फोन से मां मोनदेई को इसकी सूचना दी थी। गुजरात पहुंचने पर भी नेत्रपाल ने मां को बताया था। बताया जा रहा है कि अगले ही दिन नेत्रपाल अपने साथियों से घर वापस आने की जिद करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि साथियों ने उसे धमका कर रोक दिया। तीन मार्च को वह किसी तरह कमरे से निकलकर भाग गया। तलाश करने पर उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। छह मार्च को शहर से कुछ दूरी पर जंगल में उसका शव मिला। साथियों ने नेत्रपाल की मृत्यु की सूचना परिवार को दी। गुजरात पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद शव परिजनों को परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की देर रात शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने नेत्रपाल की हत्या किए जाने की आशंका जताई। बाद में रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अमरिया थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed