{"_id":"6802a6cd89da10fa7f0ce9f2","slug":"a-young-man-who-came-to-see-a-girl-for-marriage-lost-his-leg-in-an-accident-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-134369-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शादी के लिए लड़की देखने आए युवक की हादसे में कटी टांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शादी के लिए लड़की देखने आए युवक की हादसे में कटी टांग
Sat, 19 Apr 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। शिव मंदिर पर लड़की देखने आए बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चौखंडी निवासी युवक की हादसे में टांग कट गई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चौखंडी निवासी खानचंद ने बताया कि वह अपने पुत्र प्रदीप कुमार की शादी के लिए लड़की देखने बरखेड़ा कस्बा स्थित शिव मंदिर पर आए थे। जहां लड़की देखने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी काम से उनका पुत्र बरखेड़ा कस्बे की ओर जा रहा था। वह मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित भैंसहा मोड़ के पास ही पहुंच पाया।
इसी बीच उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। जिससे उसकी दाहिनी टांग मौके पर ही कटकर अलग हो गई। मामले की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।