फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man was found unconscious on the roadside, accused of assault

Pilibhit News: सड़क किनारे अचेत मिला युवक, मारपीट का आरोप

Fri, 18 Oct 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
A young man was found unconscious on the roadside, accused of assault
गजरौला। असम हाईवे पर गजरौला क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक बेहोश मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को लेकर थाने पहुंचे। युवक ने ईको वाहन में सवार अज्ञात युवकों पर मारपीट कर नशा सुंघाकर फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के बांसखेड़ा गांव निवासी बेनी राम ने बताया कि उसका पुत्र महेश पाल बुधवार को कार्य की तलाश में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ गया था। काम न मिलने से वह रात को घर लौट रहा था। शहर के असम हाईवे पर ईको कार में सवार हुआ। आरोप है कि वाहन में पीछे बैठे अज्ञात लोगों ने रुमाल में लगा नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। युवक के अनुसार उसकी पिटाई भी की गई।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र में पहुंचने पर उसे हाईवे किनारे एक धार्मिक स्थल के निकट फेंक दिया। किसी तरह उसने फोन कर परिजनों को जानकारी दी। कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में युवक को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने जांच कर घायल को उपचार के लिए भेजा। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

--
अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

अमरिया। नेशनल हाईवे के किनारे बढ़ेपुरा गुरुद्वारे के पास बुधवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी बृजवीर सिंह ने बताया कि मृतक मानसिक बीमार बताया जा रहा है। पिछले दो तीन दिनों से अमरिया कस्बे से लेकर बढ़ापुरा गुरुद्वारा के आसपास घूमता हुआ दिखाई भी दे रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed