फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man was beaten up in front of the police, and when he tried to save them, he was also manhandled by the policemen

Pilibhit News: पुलिस के सामने युवक को पीटा, बचाने पर सिपाहियों से भी की धक्का-मुक्की

Tue, 03 Sep 2024 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up in front of the police, and when he tried to save them, he was also manhandled by the policemen
रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में कोतवाली में पहुंचे उलमा व अन्य-संवाद
पूरनपुर। नगर के बंडा चौराहा पर पुलिस की मौजूदगी में युवक की पिटाई की गई। बीच-बचाव पर पुलिस कर्मियों से भी धक्का-मुक्की की गई। मारपीट में घायल गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी चंगेज खां को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

युवक चंगेज खां की मां केसर जहां ने कुछ युवकों पर पुत्र की पिटाई कर कार में डालकर कहीं ले जाने, जान से मारने की नीयत से पिटाई कर घायल करने की तहरीर पुलिस को दी है। घटना को लेकर काफी संख्या में उलमा ने इंस्पेक्टर क्राइम से मिलकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। साथ ही रिपोर्ट दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम को नगर के बंडा चौराहा की है। गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर की केसर जहां ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में दूसरे समुदाय के कुछ युवकों पर पुत्र की पिटाई कर कार से ले जाने, मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। शिकायत में केसर जहां ने कहा कि उनका पुत्र एक दुकान पर काम करने रोज गांव से आता-जाता है। रविवार को भी दुकान से शाम को घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा चौराहा पर कुछ युवकों ने उसके पुत्र की जमकर पिटाई की। आरोपी उसे कार से उठाकर ले गए। उसकी जमकर पिटाई की गई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी उसे कार से वापस बंडा चौराहा पर लाए। मारपीट की सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह टीम के साथ बंडा चौराहा पहुंचे। पुलिस के सामने युवक की फिर पिटाई की गई।
बीच-बचाव पर पुलिस कर्मियों से भी धक्कामुक्की की गई। सोमवार को उलमा हाफिज जाकिर खां, मौलाना दानिश, मौलाना नाजिम, मौलाना नूर मोहम्मद हसनी, हाफिज कमर महबूब आदि ने इंस्पेक्टर क्राइम से मिलकर चंगेज खां की मां की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
उलमा ने चेतावनी दी कि शाम तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे समुदाय की एक युवती के घर चंगेज खां का आना-जाना है। इसी विवाद में मारपीट की बात सामने आई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सूचना पर कुछ पुलिसकर्मी बगैर वर्दी के मौके पर पहुंचे थे, कुछ युवकों ने उनको दूसरे पक्ष का समझकर धक्का-मुक्की की। मगर उनके पुलिस कर्मी होने की जानकारी पर वे शांत हो गए।
--
घर के सामने हुड़दंग मचाने से मना करने पर मां-बेटे को पीटा

घुंघचाई। घर के सामने हुडदंग मचाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने युवक की पिटाई लगा दी। बचाने आई उसकी मां से भी मारपीट की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी अमरीश शुक्ला ने बताया कि गांव निवासी प्रदीप तिवारी व अन्य लोग उसके घर के सामने हुडदंग मचा रहे थे। उसने विरोध किया। इस पर आरोपी प्रदीप तिवारी, पप्पू तिवारी व आकाश ने उसकी पिटाई की। बचाने आई उसकी मां सुमन देवी की भी पिटाई लगा दी। आरोप है कि उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। झगड़े को लेकर कई लोग मौके पर पहुंच गए।
मां-बेटा थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

--
बच्चों के बीच हुए विवाद में युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। गांव गाजीपुर कुंडा में बच्चों के बीच हुए विवाद मेंं गांव के ही तीन लोगों ने युवक काे पीट दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव निवासी सर्वजीत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की शाम छह बजे बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। इसी बात को लेकर गांव के रोहित, रामचरन और रोहित की पत्नी ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर भीड़ लग गई। जिससे आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed