फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man was attacked outside the station after an altercation on the train.

Pilibhit News: ट्रेन में कहासुनी के बाद स्टेशन के बाहर युवक पर हमला

Thu, 21 May 2026 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked outside the station after an altercation on the train.
न्यूरिया। ट्रेन यात्रा के दौरान हुए विवाद के बाद स्टेशन के बाहर एक युवक के साथ मारपीट की गई। आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर युवक को बेल्टों से पीटा और बीच-बचाव करने पर महिला समेत दो को भी चोट पहुंचाई। पुलिस ने दो नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों के दूसरे समुदाय होने पर पीड़ित पक्ष में आक्रोश दिखा। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पंडरी निवासी बिलासो देवी पत्नी मदनलाल ने थाना न्यूरिया में दी तहरीर में बताया कि वह अपने बेटे युगेंद्र, बहू नूती, बेटी आरती और सावित्री देवी के साथ टनकपुर गई थीं। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जब परिवार टनकपुर स्टेशन से ट्रेन में सवार हो रहा था। तभी एक युवक ने उनके बेटे को धक्का देकर गिरा दिया। इस पर पुत्र ने युवक से ठीक तरीके से चलने को कहा तो उसने देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि जब परिवार न्यूरिया स्टेशन पर उतरा और बाहर निकला तो वही युवक अपने चार-पांच साथियों के साथ वहां पहुंच गया। सभी ने मिलकर हमला कर दिया। पुत्र को बचाने पर उसके साथ अभद्रता की गई। इस दौरान बहू को भी चोटें आईं। मारपीट करने वालों में समीर और आरिस निवासी न्यूरिया को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। शेष को जल्द पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed