{"_id":"6659c57a52efb863f10444e1","slug":"a-young-man-took-away-a-minor-two-people-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117190-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नाबालिग को ले गया युवक, दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नाबालिग को ले गया युवक, दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
घुंघचाई। किशोरी को साथियों की मदद से बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नाबालिग पुत्री को 28 मई को एक धार्मिक स्थल से कुछ लोग बहला फुसलाकर कार में बैठाकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही तीन युवकों के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
किशोरी को बरामद कर पुलिस ने उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराया। बयान में किशोरी ने सुमित सहित दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर दस मई को जेल भेज दिया तो दूसरे आरोपी अनूप को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी अनूप ने दो अन्य लोगों के इस मामले में शामिल होने की बात से इन्कार किया।
इसके बाद पुलिस ने दो अन्य लोगों के नाम रिपोर्ट से निकाल दिए। थाना इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। संवाद