फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man misdeed a minor sister in law in Niuria area of Pilibhit case filed

जीजा बना हैवान: ससुराल में साली को बनाया हवस का शिकार, फिर घर ले जाकर बनाए संबंध, मुंह बंद रखने को दी ऐसी धमकी

Sun, 03 Jul 2022 10:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, न्यरिया/पीलीभीत। 
संवाद न्यूज एजेंसी, न्यरिया/पीलीभीत।  Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 03 Jul 2022 10:06 PM IST
सार

न्यूरिया थाने में एक महिला ने अपने दामाद पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि 17 फरवरी को उसके पड़ोस में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दामाद और बड़ी बेटी आई थी। शादी समारोह का फायदा उठाकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
A young man misdeed a minor sister in law in Niuria area of Pilibhit case filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के न्यरिया थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ ससुराल आए जीजा ने ससुरालियों की गैर मौजूदगी में नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। कई दिन बाद मां के पूछने पर किशोरी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। न्यूरिया थाने में एक महिला ने अपने दामाद पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि 17 फरवरी को उसके पड़ोस में शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दामाद और बड़ी बेटी आई थी।

विज्ञापन

शाम को शादी में शामिल होने के लिए परिवार वाले पड़ोस में चल गए। इसके बाद दामाद वापस घर लौट आया और उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी से कहने पर उसने बहन को तलाक देने की धमकी दी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद दामाद घर लौटा तो किशोरी को भी मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और कुछ दिन बाद वापस भेजने की बात कही। अपने घर ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी दामाद के गांव के ही एक युवक ने किशोरी को वापस ले जाने के लिए उनके पास फोन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कुछ दिन बाद घरवाले किशोरी को लेकर घर आ गए। किशोरी घर आने के बाद भी परेशान थी। इस पर उससे पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना बता दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सदर लल्लन सिंह बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रसास किए जा रहे है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed