{"_id":"6a2720716e3f3b029400afb4","slug":"a-young-man-hanged-himself-after-his-wife-failed-to-return-from-her-parents-home-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-161352-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव सिमरi अकबरगंज में गमगीन मुद्रा में बैठे मृतक के परिजन संवाद
- फोटो : Samvad
बीसलपुर। एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध होकर युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी।
गांव सिमरा अकबर गंज निवासी प्रदीप गंगवार ने बताया कि उनका भाई जयप्रकाश गंगवार (32) शनिवार को लखनऊ स्थित अपनी ससुराल से अपनी पत्नी आशा देवी को बुलाने गया था। वह रविवार की शाम घर वापस आ गया, लेकिन उसकी पत्नी साथ नहीं आई। उसकी पत्नी ने आने से मना कर दिया था। यह बात भाई ने परिवार के लोगों को बताई। पत्नी के न आने से क्षुब्ध होकर उसके भाई ने रविवार की रात किसी समय अपने घर के सामने एक खंडहर पड़े मकान में लोहे की सरिया के सहारे बेल्ट का फंदा बनाया और उससे लटककर जान दे दी।
सोमवार को सुबह परिजनों को इस मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही कोतवाल संजीव शुक्ला फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई प्रदीप गंगवार, मां शांति देवी, बहन रेखा देवी, लक्ष्मी देवी और राजकुमारी का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। परिजनों ने फोन पर मृतक की पत्नी आशा देवी को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ निकला।
जयप्रकाश की शादी आशा के साथ नवंबर 2025 में हुई थी। आशा केवल शादी में ही अपनी ससुराल आई थी। उसके बाद एक बार भी नहीं आई। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा। परिजन भी यही बता रहे, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा। संवाद