फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man entered the house with the intention of theft, was handed over to the police

Pilibhit News: चोरी के इरादे से घर में घुसा युवक, किया पुलिस के हवाले

Tue, 17 Sep 2024 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
A young man entered the house with the intention of theft, was handed over to the police
घुंघचाई। चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को आहट पाकर महिला व परिजनों ने दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी सुनीता देवी ने बताया कि 15 सितंबर की रात घर पर सो रही थी। इसी दौरान एक युवक चोरी के इरादे से उसके घर में घुस आया। आरोप है कि एंगल पर टंगी पति की पेंट जिसमे नकदी रखी थी, उसको उतार कर ले जाने लगा। इस दौरान आहट पाकर वह जाग गई। उसने शोर शराबा शुरू कर दिया। परिजनों ने हिम्मतकर युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर गांव के कई लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया तहरीर मिली है। युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed