{"_id":"668dc63939d283d015006f74","slug":"a-young-man-drowned-in-sharda-river-while-taking-bath-died-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-119211-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहाते समय शारदा नदी में डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहाते समय शारदा नदी में डूबा युवक, मौत
विज्ञापन
कलीनगर (पीलीभीत)। दोस्तों के साथ शारदा नदी पर नहाने पहुंचा युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक को बचाने के लिए आगे बढ़े तीन अन्य युवक भी डूबने लगे पर किसी तरह बाहर निकल आए। जानकारी के बाद पुलिस और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची। युवक के शव को खोजकर बाहर निकाला गया।
उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी कार्तिक उर्फ राजा (22) दो दिन पूर्व माधोटांडा क्षेत्र के रमनगरा गांव में स्थित रिश्तेदारी में आया था। मंगलवार को युवक गांव के ही तीन अन्य युवकों के साथ शारदा नदी में नहाने गया। चारों युवक नहाने के लिए पानी में उतर गए। कार्तिक गहरे पानी में जाने लगा। उसे डूबता देख साथी युवक बचाने के लिए आगे बढ़े तो वह भी डूबने लगे। किसी तरह तीनों बाहर निकले। कार्तिक डूब गया और दिखना बंद हो गया।
युवकों ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू के लिए एसएसबी की टीम को मौके पर बुलाया गया। करीब एक घटे चली खोजबीन के बाद युवक का शव बरामद हुआ। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
--
घर का सामान निकाल रहा युवक बाढ़ के पानी में बहा, मौत
पूरनपुर। घर से सामान निकालते समय हजारा थाना के गांव बमनपुर भागीरथ निवासी अजय सिंह (34) बाढ़ के पानी में डूब गया। उसका दूसरे दिन शव मिल गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
घटना गांव बमनपुर भागीरथ में सोमवार सुबह की है। ग्राम प्रधान कुलविंदर कौर के पति गुरदेव सिंह मंगू ने बताया कि अजय सिंह घर में पानी भरने पर सामान ऊंचे स्थान पर पहुंचाने के लिए निकाल रहा था। इस दौरान बाढ़ के पानी में डूब गया। अजय की डूबने पर उसके परिजन में कोहराम मच गया। मंगलवार को गांव के समीप ही उसका शव पानी में उतराता मिल गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। मंगलवार शाम सात बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद