{"_id":"69a498c0c4c8d56c8e0724e7","slug":"a-young-man-died-and-five-others-were-injured-in-a-land-dispute-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-154778-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जमीन विवाद में मारपीट, युवक की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जमीन विवाद में मारपीट, युवक की मौत, पांच लोग घायल
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली दियोरिया कलां क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में खेती की जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार की देर शाम हिंसक रूप ले लिया। तहेरे भाइयों के बीच हुई कहासुनी के बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमले में एक युवक की मौत हो गई। परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। एसपी ने मौका मुआयना किया।
ग्राम किशनपुर निवासी हरिओम (32) का अपने तहेरे भाई बबलू से खेती की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। रविवार शाम हरिओम के घर के बाहर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बबलू पक्ष की ओर से उसका भाई पवन, मुल्लो देवी, गंगाराम, उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां लाठी–डंडे व कुल्हाड़ी लेकर हरिओम के घर पहुंच गए और हमला कर दिया।
मारपीट में हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे बचाने के प्रयास में उनकी पत्नी सोनी देवी, बहन लता, पुत्रियां रितु व कामिनी और भतीजा सरवन भी घायल हो गए। घटना के दौरान गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी दियोरिया भिजवाया। उपचार के दौरान हरिओम की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस तैनात की गई है। संवाद