फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man died after being buried under the debris of a house's roof falling

Pilibhit News: मकान की छत गिरने से मलबे में दबे युवक की मौत

Thu, 15 Aug 2024 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being buried under the debris of a house's roof falling
मझोला। न्यूरिया क्षेत्र के गांव बिथरा में मंगलवार को मकान की छत गिरने से मलबे में दबने से उमेश कुमार (32) पुत्र श्यामलाल की मौत हो गई व एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि मकान की छत पूर्व से जर्जर थी। सुबह करीब आठ बजे अचानक छत ढह गई। अंदर बैठे उमेश और पड़ोस के ही विनोद मलबे की चपेट में आ गए। हादसे के बाद घर में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला। इस पर उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनोद को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्री और एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed