फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man chasing a thief died after falling on a platform.

Pilibhit News: चोर का पीछा कर रहे युवक की खड़ंजेे पर गिरकर मौत

Mon, 29 Jan 2024 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man chasing a thief died after falling on a platform.
पीलीभीत। घर में आहट होने पर जागे गृहस्वामी ने चोर काे पकड़ने का प्रयास किया। चोर को पकड़ने के दौरान गृहस्वामी खड़ंजे पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम हंडा निवासी महेंद्र पाल (30) पुत्र नत्थू लाल का गांव में ही मकान है। उसके मकान के बाहर ही एक परचूनी की दुकान भी है। शनिवार रात पूरा परिवार घर में ही सो रहा था। रात लगभग 12 बजे एक युवक घर में घुस आया। उस समय घर में लाइट जल रही थी। आहट होने पर महेंद्र जाग गया और चोर को पकड़ने के उद्देश्य से उसके पीछे भागा। गली में खड़ंजा पड़ा होने के कारण महेंद्र उस पर गिर गया, जिससे उसे काफी चोट लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से परिवार के लोग भी आ गए। उन्होंने घटना को देखा।
विज्ञापन

आनन फानन में महेंद्र को लेकर परिवार के लोग घर पर आ गए। महेंद्र की मौत की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। हालांकि घटनाक्रम की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार रविवार को कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश शुक्ला ने बताया ऐसा कोई भी मामला नहीं है। हार्टअटैक आने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed