फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A woman who was thrown out of her house seven years ago filed a report of dowry harassment

Pilibhit News: सात साल पहले घर से निकाली गई महिला ने दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Sun, 29 Sep 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
A woman who was thrown out of her house seven years ago filed a report of dowry harassment
पूरनपुर (पीलीभीत)। सात साल पहले घर से निकाली गई महिला ने अब अपने पति, ससुर, सास, ददिया सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिवकुमारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सात जुलाई 2013 को उसकी शादी गाजियाबाद के थाना नंदग्राम के मोहल्ला हरवंश नगर, नई बस्ती, पुष्पा किन्नर की गली में किराये के घर में रहने वाले ललित शर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज में तीन लाख रुपये, सोने की चेन, बाइक के लिए उसे ससुरालियों ने मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
इस दौरान उसने एक पुत्री और पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुराली उसे प्रताड़ित करते रहे। कई-कई दिन तक भूखा रखा गया। आरोप है कि सात साल पहले ससुरालियों ने दोनों बच्चों के साथ उसे घर से निकालकर घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद वह मायके आकर रहने लगी।
विज्ञापन

एसओ सेहरामऊ उत्तरी रूपा बिष्ट ने बताया कि शिवकुमारी ने अब पति ललित शर्मा, ससुर विजय शर्मा, सास रोशनी और ददिया सास राजकुमारी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर सेे निकाला

बरखेड़ा। दहेज में दो लाख की नकदी, सोने की चेन व वाॅशिंग मशीन न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव भैंसहा सथरापुर निवासी नीलम देवी ने थाना बरखेड़ा पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि छह फरवरी 2023 को गांव खकूमा निवासी हरीश कुमार से उसका विवाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति हरीश कुमार, ससुर पूरनलाल, सास शकुंतला देवी, बहनोई संतोष कुमार, ननद पुष्पा देवी, सोहन लाल व दूसरी ननद प्रेमवती, सुमन, देवर रामसेवक आदि ने दहेज में दो लाख रुपये और सोने की चेन के अलावा एक वाॅशिंग मशीन की मांग शुरू कर दी।

जब उसने मायका पक्ष की आर्थिक स्थिति का हवाला दिया तो उन लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालियों ने छह सितंबर को सुबह दस बजे उसे घर से मारपीट कर निकाल दिया। एसपी अविनाश पांडेय के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed