{"_id":"65b2a9da9040962dbc09f79b","slug":"a-woman-advocate-going-to-the-court-was-attacked-and-caught-after-running-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-111190-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कचहरी जा रही महिला अधिवक्ता पर कसीं फब्तियां, दौड़कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कचहरी जा रही महिला अधिवक्ता पर कसीं फब्तियां, दौड़कर पकड़ा
विज्ञापन
पीलीभीत। कचहरी जा रही अधिवक्ता पर गैर समुदाय के युवक ने फब्तियां कसीं तो अधिवक्ता ने दौड़कर शोहदे को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सुनगढ़ी क्षेत्र की महिला अधिवक्ता ने बताया कि वह 23 जनवरी की सुबह साढ़े दस बजे कचहरी जा रहीं थीं। जब वह लेखराज चौराहे से होते हुए काले मंदिर की ओर जा रहीं थीं तो काले मंदिर के पास मोहल्ला भूरे खां का रहने वाला सैय्यद दानिश अली उसे देखते ही फब्तियां कसने लगा।
महिला अधिवक्ता ने युवक का विरोध करते हुए जब उसे ललकारा तो वह भागने लगा। महिला अधिवक्ता ने युवक को दौड़कर काले मंदिर के पास पकड़ लिया। महिला अधिवक्ता से हो रही नोकझोंक देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान आरोपी गड़ासे से काटकर हत्या करने की धमकी देने लगा। अधिवक्ता ने मौके से सुनगढ़ी इंस्पेक्टर को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया व थाने ले आई। महिला अधिवक्ता ने मामले की लिखित तहरीर थाना सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।