फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A tourist from Rwanda who visited PTR saw a tiger

Pilibhit News: पीटीआर पहुंचे रुआण्डा के सैलानी को दिखा बाघ

Wed, 26 Feb 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 26 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
A tourist from Rwanda who visited PTR saw a tiger
रूआण्डा से पीटीआर घूमने पहुंचे सैलानी।स्रोत:विभाग
कलीनगर। पीटीआर के पर्यटन सत्र के दौरान विदेशी सैलानियों की आमद भी जारी है। मंगलवार को पूर्वी अफ्रीका के रुआण्डा से पहुंचे सैलानी ने जंगल सफारी का आनंद लिया। बाघ के दीदार कर विदेशी सैलानी रोमांचित हो गए। इसके अलावा अन्य सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम खुशगवार होने के साथ ही पर्यटन स्थल पर सैलानियों की संख्या भी बढ़ गई है। छह नवंबर से शुरू हुए सत्र के दौरान अब तक 25 हजार से अधिक सैलानी पहुंच चुके हैं। जंगल सफारी का आनंद लेकर सैलानी पीटीआर के खूबसूूरत नजारे का करीब से दीदार रहे रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्वी अफ्रीका के रुआण्डा निवासी लुसियन पीटीआर पहुंचे। मुस्तफाबाद से जंगल सफारी वाहन को बुक किया। इसके बाद भ्रमण कर चूका बीच के दीदार किए। जंगल की खूबसूरती को निहारा। इस दौरान दो बाघों के अलग-अलग स्थानों पर दीदार भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया विदेशी सैलानियों की आमद जारी है। आम सैलानियों की संख्या भी बेहतर है। सैलानियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। वहीं बुधवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी पीटीआर में जंगल सफारी का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed